दो अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद  धरती पर लौटेंगे


नई दिल्ली, 7 मार्च - नासा के दो अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगे। नासा के अनुसार, विलियम्स और विल्मोर को नासा और स्पेसएक्स के संयुक्त मिशन के माध्यम से वापस लाया जाएगा। उनकी जगह नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर गोरबुनोव 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों यात्री पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। दोनों दल एक सप्ताह तक साथ रहेंगे। नासा ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं और मिशन पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।

#सुनीता विलियम्स