मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि की अर्पित
तालचेर, अंगुल (ओडिशा), 25 मार्च - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देबेंद्र प्रधान का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। उन्हीं से जो संस्कार और शिक्षा मिली उसी को देश में आगे बढ़ाने का काम उनके पुत्र धर्मेंद्र प्रधान कर रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में जगह दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।
#मुख्यमंत्री
# पुष्कर सिंह धामी
# डॉ. देबेंद्र प्रधान