मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर विपक्ष पर कसा तंज 


पटना , 30 मार्च -  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में बहुत अच्छे से काम हो रहा है। कभी कोई इतना नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब कितनी अच्छी तरीके से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए हुए राजद पर हमला करते हुए कहा कि आज तक कोई कुछ किया है? कुछ नहीं किया। शुरू से तो हमलोग काम करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम होने के बाद घर से निकलने से भी डरते थे। सड़कें भी नहीं थीं। यहां तक कि हिंदू-मुस्लिम में भी खूब झगड़े होते थे, लेकिन हमने सबकुछ ठीक कर दिया। अब कहीं भी हिन्दू-मुस्लिम में झगड़े नहीं होते हैं। सारे कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवा दी। 

#मुख्यमंत्री नीतीश कुमार