मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 7:30 बजे
नई दिल्ली, 7 अप्रैल - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 18वें सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।मुंबई को इस सीजन के शुरुआती 4 में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बेंगलुरु 3 में से 2 मैच जीती और 1 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीत सकी है। टीम को यहां आखिरी जीत 2015 में मिली थी।
#मुंबई इंडियंस