हिन्दुस्तान के हर आदमी को हर स्कूल में भगवद गीता पढ़ाई जानी चाहिए- अनिल विज

अंबाला, 21 जुलाई - हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "राहुल गांधी को न देश के 140 करोड़ लोगों पर विश्वास है, न देश की सेना पर विश्वास है, न देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है। उन्हें पाकिस्तान पर विश्वास है। वे वही बात कहेंगे जो पाकिस्तान कहेगा।  

आगे उन्होंने कहा, "हिन्दुस्तान के हर आदमी को हर स्कूल में भगवद गीता पढ़ाई जानी चाहिए। ये हमारी संस्कृति, धर्म और विचारधारा है। हरियाणा की धरती पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। इसलिए हरियाणा के बच्चों को ये जानने के अधिकार है कि क्या उपदेश दिया गया था। 

#हिन्दुस्तान
# स्कूल
# भगवद गीता
# अनिल विज