आज पंचतत्व विलीन होंगे शिबू सोरेन; पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार


नई दिल्ली, 5 अगस्त - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। झामुमो सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोरेन के परिवार में उनकी पत्नी रूपी सोरेन, उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन समेत अन्य पारिवारिक सदस्य हैं।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
 

#पंचतत्व शिबू सोरेन