सोलन शहरी मंडल ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
सोलन, 12 अगस्त - पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी के चलते मंगलवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के शहरी मंडल में जिला अध्यक्ष रत्न पाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीदी स्मारक से बाजार तक यह यात्रा निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न पाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से एक ऐसा माहौल बना है कि न केवल देशभर में, बल्कि विदेशों में भी तिरंगे के प्रति अलग सम्मान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मौका है उन वीरों की कुर्बानियों को याद करने का जिन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान और योगदान दिया।
#सोलन