दिल्ली में बाढ़ का कहर, चारों तरफ जलभराव, भारी बारिश के बाद पानी में डूबी पूरी दिल्ली!
नई दिल्ली, 4 सितम्बर - दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी घुस गया है। उफनती यमुना नदी का पानी घुसने से वाहन डूब गए, इमारतें जलमग्न हो गईं।दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
कश्मीरी गेट पर पानी ही पानी
उफनती यमुना नदी का पानी दिल्ली के यमुना किनारे वाले कुछ हिस्सों में घुसने से भीषण जलभराव हो गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। लोग वाहन लेकर गुजर रहे हैं और राह भी परेशान हो रहे हैं।