एशिया कप 2025: अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य
अबू धाबी, 18 सितंबर - एशिया कप 2025 के आज के मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है। अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। 20 ओवर खेलने के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 20वें ओवर में मोहम्मद नबी ने 5 छक्के लगाकर अफ़ग़ानिस्तान को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।
#एशिया कप 2025: अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य