राष्ट्रपति मुर्मू ने केरल राजभवन में के. आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया
तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को केरल राजभवन परिसर में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दलित समुदाय से आने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति के सम्मान में स्थापित की गई । समारोह के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने मानव और राष्ट्रीय विकास में नारायणन के योगदान को याद किया। नारायणन केरल से ताल्लुक रखते थे। मुर्मू ने कहा, ''अपने पूरे जीवन में नारायणन ने मानव और राष्ट्रीय विकास में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया। नारायणन 1997 से 2002 तक भारत के 10वें राष्ट्रपति रहे। नौ नवंबर 2005 को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
#राष्ट्रपति मुर्मू