खराब मौसम की वजह से निर्मला सीतारमण का भूटान दौरा रद्द


नई दिल्ली, 01 नवंबर  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूटान की आधिकारिक यात्रा खराब मौसम की वजह से रद्द कर दी गई है। सीतारमण का 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक भूटान दौरा प्रस्तावित था। उन्हें इस चार दिवसीय दौरे के दौरान आर्थिक मामलों के विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। यात्रा का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच आर्थिक और वित्तीय संबंधों को मजबूती देना था। मंत्रालय के मुताबिक, वित्त मंत्री अपने दौरे की शुरुआत 1765 में स्थापित ऐतिहासिक सांगचेन चोखोर मठ की यात्रा से करने वाली थीं। इसके अलावा उन्हें वहां भारत समर्थित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।
 

#खराब मौसम