बिहार विधानसभा चुनाव पर विक्रमादित्य सिंह का बयान
चंडीगढ़, 8 नवंबर - हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर इसमें(मतदाता सूची) पारदर्शिता होनी चाहिए। जो बातें राहुल गांधी समय-समय पर कर रहे हैं, उसे अमल करवाना और समय पर अमल करवाना बहुत महत्वपूर्ण है।
बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जो चुनाव के परिणाम आएंगे वो निश्चित तौर पर बदलाव की ओर होंगे और वहां पर महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ बनेगी।
#बिहार
# विधानसभा चुनाव
# विक्रमादित्य सिंह

