जालंधर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना


 जालंधर :रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना,जालंधर बस स्टैंड कर दिया बंद किमी. स्कीम टेंडर रद्द न करने से नाराज, सरकारी बसें नहीं चल रहीं
जालंधर बस स्टैंड को रोडवेज कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। कच्चे मुलाजिम यूनियन के नेताओं की चंडीगढ़ में गिरफ्तार और किलोमीटर बसों का टेंडर रद्द न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अभी प्राइवेट बसों की एंट्री भी बस स्टैंड में बंद कर दी गई। रोडवेज की बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है।प्राइवेट बसें बस स्टैंड के बाहर रोड से चल रही हैं और वहीं पर सवारियां उतार रही हैं। यूनियन नेता नछतर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। पिछले दो महीने के अंदर वे तीसरी बार धरना लगा चुके हैं। जब धरना देते हैं तो सरकार टेंडर की डेट को आगे बढ़ा देती और बाद में टेंडर को रद्द नहीं करती।
रात में ही गिरफ्तारी से बढ़ा मुलाजिमों में रोष
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने जालंधर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन सरकार द्वारा किलोमीटर योजना के टेंडर खोलने से पहले देर रात यूनियन के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ है।

#जालंधर