संजय सेठ मकर संक्रांति पर आयोजित नमो पतंग महोत्सव में हुए शामिल
रांची (झारखंड), 15 जनवरी - केंद्रीय मंत्री संजय सेठ मकर संक्रांति पर आयोजित नमो पतंग महोत्सव में शामिल हुए।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है और इस पर्व पर 2006 से नमो पतंग महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसकी शुरूआत रांची में हुई थी। इसका उद्घाटन योग गुरू स्वामी रामदेव ने किया था। आज के दिन हम पतंग उड़ाते हैं, खिजड़ी और कंबल बांटते हैं। आज सेना दिवस है और देश अपने वीरों को सलाम कर रहा है।
#संजय सेठ
# मकर संक्रांति
# नमो पतंग महोत्सव

