कौन से खेल का कहां जन्म हुआ ? 

क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस का रोमांच दुनियाभर के दर्शकों पर सिर चढ़कर बोलता है। क्या आप जानते हैं किन खेलों की शुरूआत कहां और कैसे हुई? 
बास्केटबॉल
1891 के दिसंबर महीने में कनाडा में शारीरिक व्यायाम के प्रोफेसर डा. जेम्स नाइस्मिथ ने अपने छात्रों के लिए कुछ नियम बनाए, जिनमें एक फुटबॉल को 10 फीट ऊंची टोकरी में डालना था। यहीं से बास्केटबॉल की शुरूआत हुई। 1950 तक यह खेल फुटबॉल का इस्तेमाल कर ही खेला जाता था। 
हाकी  
मुड़ी हुई लकड़ी से बाल मारने का खेल दुनियाभर में कई सभ्यताओं में खेला जाता रहा है। सबसे पुराने ऐतिहासिक प्रमाणाें के आधार पर मिस्र की एक 4000 पुरानी नक्काशी में हॉकी खेलती टीमों को दर्शाया गया है। 
फुटबॉल 
फीफा ने माना है कि फुटबॉल की शुरूआत तीसरी और दूसरी सदी ईसा पूर्व के बीच चीन में हुई। वहां इसका नाम शूजू या त्शू चू था। इस खेल में हाथों का इस्तेमाल किए बगैर बॉल को सिर्फ पैरों से मारना होता था। 
क्रिकेट
सभी के लोकप्रिय खेल क्रिकेट की शुरूआत इंग्लैंड में 16वीं सदी की शुरूआत में हुई। हालांकि, इस बात के ठोस प्रमाण नहीं हैं लेकिन यह भी मान्यता है कि 14वीं सदी में इसकी शुरूआत हो गई थी। 
टेनिस  
इतिहासकार मानते हैं कि टेनिक की शुरूआत 12वीं सदी में उत्तरी फ्रांस में हुई। यहां इसे ‘जेउ डे पाउमे’ यानी हथेली का खेल कहा जाता था। बाद में इसी ने आधुनिक टेनिस का रूप लिया। 
मुक्केबाजी 
मुक्केबाजी का पहला ज्ञात जिक्र ईसा से 3000 साल पहले इराक की सुमेरियाई सभ्यता में मिलता है, लेकिन दस्तानों के साथ मुक्केबाजी करने के प्रमाण 1650 से 1400 ईसा पूर्व के करीब मिलते हैं। 
बेसबॉल 
 बेसबॉल की शुरूआत ठीक-ठीक कहां हुई, यह कहना मुकिश्ल है। हालांकि सन् 1344 के एक फ्रांसीसी दस्तावेज में बेसबॉल की तरह का खेल खेलते हुए कुछ पादरियों को चित्रित किया गया है। 
वॉलीबाल
वॉलीबॉल की शुरूआत भी बास्केटबॉल की तरह हुई। फरवरी 1895 में अमरीका में विलियम जी मॉर्गन ने टेनिस और हैंडबॉल के कुछ नियमों को शामिल कर नए नियम बनाए और वॉलीबॉल की शुरूआत हुई। 
कबड्डी 
कबड्डी की शुरूआत दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में हुई। इसे कई तरह से उत्तर भारत और एशिया के दूसरे देशों में भी खेला जाता रहा। आधुनिक कबड्डी के नियमों की नींव महाराष्ट्र में 1915 से 1920 के बीच पड़ी। 
कुश्ती 
लड़ाई का सबसे पुराना तरीका है कुश्ती। इस खेल की शुरूआत यूरोपीय देश फ्रांस में 15 हजार साल पुरानी गुफाओं में बने चित्रों से मानी जा सकती है। भारत के प्राचीन वेदों में भी कुश्ती का जिक्र मिलता है। 
(उर्वशी)

#कौन से खेल का कहां जन्म हुआ ?