लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली 

कोटा (राजस्थान), 3 मार्च - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैथूनीपोल में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "होली की सभी को शुभकामनाएं और बधाई। होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी और उल्लास लेकर आया है। लोगों के जीवन में खुशी लाने का प्रयास करें। सभी के जीवन में उत्साह बना रहे। ये उत्साह का पर्व है, उमंग का पर्व है, भाईचारे का पर्व है। यहां के लोग मेरा परिवार है और हर त्यौहार अपने परिवार के बीच मनाया जाता है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं जब भी कोटा में रहूं तो अपने परिवार के बीच होली त्यौहार मनाऊं। 
 

#लोकसभा
# ओम बिरला
# होली