विधानसभा में हरपाल सिंह चीमा और सुखपाल सिंह  खैहरा   के बीच तीखी बहस


चंडीगढ़, 11 मार्च - आज विधानसभा में हरपाल सिंह चीमा और सुखपाल सिंह खैरा के बीच तीखी बहस हुई। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि खैरा गलत काम कर रहे हैं और मां-बहनों के पेट तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि खैरा की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

 पंजाब विधानसभा में आज का 'शून्य काल' हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। विवाद की शुरुआत तब हुई जब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

वित्त मंत्री चीमा ने बेहद कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा ने उन्हें बंधुआ मजदूर कहकर संबोधित किया है, जो बेहद अपमानजनक है। चीमा ने मांग की कि खैहरा को सदन में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उनकी सदस्यता रद की जाए।

#विधानसभा