पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलेगा  मौसम 


चंडीगढ़, 11 मार्च - पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है। 14 मार्च से लगातार तीन दिन तक आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 से 40 km प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है और यह अभी भी नॉर्मल से 6.3 डिग्री ज्यादा है। सबसे ज्यादा तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने शेयर की।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और चंडीगढ़ में अभी बादल छाए हुए हैं। हवाएं अरब सागर से तेज रफ्तार से नमी लेकर आ रही हैं। इस वजह से पूरे भारत में मौसम बदलने वाला है। अभी जो धूल भरा मौसम है, वह समुद्र से आने वाली हवाओं की वजह से है। दूसरा, पश्चिमी हवाएं तेज रफ्तार से धूल लेकर आ रही थीं, जो पंजाब समेत उत्तर भारत में जम गई हैं।

#पंजाब
# चंडीगढ़