पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखपाल सिंह खैरा के पीछे AAP की महिलाओं ने नारे लगाए
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखपाल सिंह खैरा के पीछे AAP की महिलाओं ने नारे लगाए
उलेखनीय है पंजाब विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पहले तो महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया था । इसको लेकर हंगामा हुआ तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बावजा ने माफी भी मांगी। सुखपाल सिंह खैरा के बारे में जब कांग्रेस विधायक परगट सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ही विवादित टिप्पणी कर दीथी ।
परगट सिंह ने कहा कि दो बीवियां तो मुख्यमंत्री (भगवंत मान) ने रखी हुई हैं और तीसरी के बारे में सुना रहे हैं, क्या यह इंसल्ट नहीं है महिलाओं की? इस मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मांग की है कि सुखपाल सिंह खैरा को तुरंत कांग्रेस से निकाला जाए।
यह पूरा मामला पंजाब सरकार की उस योजना से जुड़ा है जिसके जरिए राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाने हैं। इसी को लेकर पहले सुखपाल सिंह खैरा ने कहा था, '1000 रुपये लेकर गिद्दा करने वाली औरतें पंजाब के लिए सूरमें कैसे पैदा करेंगी।' इस पर पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बयान राज्य की गरीब और बेसहारा महिलाओं का अपमान करने जैसा है।



