होर्मुज पर बढ़ी तनातनी: 'नाकाबंदी के पास भी आए तो ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह', ईरान को ट्रंप की खुली धमकी
वाशिंगटन, डी.सी, 13 अप्रैल - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। इस बार ट्रंप ने ईरान को होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से जुड़े मामले में चेताया है। इतना ही नहीं उन्होंने ईरान के जहाज को इस नाकाबंदी के आसपास से भी ना गुजरने तक के लिए चेताया है। पूरी बात ऐसे समझिए कि ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान की सेना अब पूरी तरह से समुद्र के तल में पड़ी है और उसके कुल 158 जहाज समुद्र के नीचे पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।
ट्रंप के अनुसार समुद्र में अब ईरान के कुछ ही जहाज बचे हुए है, जिसे फास्ट अटैक शिप्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि ट्रंप ने इस खतरा नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि अगर ईरान के ये छोटे युद्धपोत अमेरिका की घोषित नाकाबंदी (ब्लॉकेड) के करीब आते हैं, तो उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।

