मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा उद्गम मंदिर में की पूजा 

अनूपपुर, 13 अप्रैल - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजा की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज मैं यहां दर्शन करने आया हूं। पर्यावरण, प्रदूषण इत्यादि कई संकटों से कैसे मां नर्मदा को बचाया जा सके, इन विषयों को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है। इस अमर धारा की पवित्रता बनी रहे, आस्था भी रहे लेकिन भविष्य में यह स्थान सुरक्षित भी रहे, इसपर हम काम कर रहे हैं। 

 
#मुख्यमंत्री
# मोहन यादव
# नर्मदा उद्गम मंदिर