U.P. - गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी भीषण आग
गाजियाबाद (U.P.), 29 अप्रैल - गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग लग गई। 9वीं मंज़िल पर लगी आग तेज़ी से फैली, जिससे करीब 10-12 फ्लैट जलकर खाक हो गए और काफी नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया; घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, घनी आबादी वाली इस सोसाइटी में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
#U.P. - गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी भीषण आग

