आगरा आगे चलकर निर्यात में बहुत अहम भूमिका निभाएगा: पीयूष गोयल

आगरा, उत्तर प्रदेश, 26 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज बहुत ही विस्तार से बड़ी सार्थक चर्चा आगरा के उद्योग जगत के साथ करने का सौभाग्य मिला। अलग-अलग व्यापार में जो बेहतरीन काम आगरा में हो रहा है...कई सेक्टरों की जानकारी आज मुझे मिली। स्पष्ट दिखता है कि आगरा आगे चलकर विशेषकर निर्यात में बहुत अहम भूमिका निभाएगा। आज अलग-अलग प्रकार के जो विषय आगरा के उद्योग को तेजी से आगे बढ़ने में रूकावट डालते हैं, उसपर भी हमने चर्चा की है। 

 
#आगरा
# पीयूष गोयल