धार भोजशाला मामले में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, खुशी से झूम उठे हिंदू

धार भोजशाला मामले में इंदौर हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे एक हिंदू मंदिर माना है और हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है। जहां एक तरफ इस फैसले ले हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है, वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। दरअसल, हाई कोर्ट ने जैन समाज और मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं को खारिज करते हुए मुस्लिमों को वहां नमाज अदा करने पर रोक लगा दी है। 

अदालत ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए उन्हें मस्जिद निर्माण हेतु वैकल्पिक भूमि मांगने की अनुमति दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम समुदाय मस्जिद के निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दूसरी जमीन की मांग कर सकता है। 

#Dhar Bhojshala
# Dhar Bhojshala Case
# Indore High Court-