धर्मशाला पहुँची रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम, विराट कोहली की एक झलक पाने उमड़े फैंस*
धर्मशाला :आईपीएल के दो रोमांचक मुकाबले धर्मशाला में संपन्न हो चुके हैं, वहीं अब तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मैच से पहले रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम आज दोपहर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, जहाँ क्रिकेट प्रेमियों में खिलाड़ियों को देखने का खास उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। खासकर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को देखने के लिए युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। जैसे ही टीम एयरपोर्ट से बाहर निकली, फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बेंगलुरु टीम के साथ टिम डेविड, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड सहित तमाम खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे।
रविवार को धर्मशाला के खूबसूरत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बेंगलुरु की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास के साथ धर्मशाला पहुंची है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम पिछले मैच में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।

