भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान


नयी दिल्ली, 28 मई  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई। इस बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब में पार्टी को नया आधार देने के लिए वरिष्ठ नेता केवल सिंह  ढिल्लों को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अर्चना गुप्ता को प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी कमान बदलते हुए अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

#भाजपा
#पंजाब
# त्रिपुरा और हरियाणा