अरविंद केजरीवाल ने की पेपर लीक मामले में बच्चों के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरने की अपील

दिल्ली, 5 जून - अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक अरबों रुपये का कारोबार है। इस कारोबार में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। यह कारोबार तब तक नहीं रुकेगा जब तक आप सब सड़कों पर उतरकर सरकार को मजबूर नहीं करते। अगले साल भी सभी परीक्षाओं के पेपर में ऐसी ही गड़बड़ियां होंगी। अपने बच्चों के भविष्य, अपने परिवार के भविष्य और देश के भविष्य के लिए - आप सब एकजुट हों और मांग करें - बस, अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

#Arvind Kejriwal
# AAP