केंद्रीय मंत्री के संपर्क में तृणमूल के बागी सांसद! ममता बनर्जी से अलग हुई बैठक के बाद हलचल

नई दिल्ली, 8 जून - पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचा सियासी घमासान अब दिल्ली तक पहुंच गया है। विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA ब्लॉक में शामिल दलों की अहम बैठक से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगने के संकेत हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी सांसदों का एक गुट केंद्रीय मंत्री के संपर्क में है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी की नीतियों से असहमत कई सांसद अलग गुट बनाने की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। सोमवार को हुई इस बैठक में तृणमूल के लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, जगदीश चंद्र बसुनिया, कालीपद सारेन खेरवाल और अरूप चक्रवर्ती शामिल रहे।

#तृणमूल
# ममता बनर्जी