40 हजार रुपये के बकरियों-मेमनों के विवाद में सिर काटकर ह.त्या का मामला, दोषी को आज सुनाई जाएगी सजा 

एस. ए. एस. नगर, 20 जुलाई (कपिल वाधवा)- बकरियों और मेमनों के 40 हजार रुपये के विवाद में हुई चर्चित हत्या के मामले में मोहाली की अदालत आज दोषी जगीर सिंह को सजा सुनाएगी।

अदालत ने जगीर सिंह को सुच्चा सिंह की सिर काटकर हत्या के मामले में दोषी ठहराया है। वहीं, सह-आरोपी सतनाम सिंह और देसराज को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि हत्या के बाद मृतक का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर दफना दिए गए थे। मृतक के परिजनों ने अदालत से दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। अब सभी की नजरें अदालत के सजा संबंधी फैसले पर टिकी हैं।

 
#40 हजार रुपये के बकरियों-मेमनों के विवाद में सिर काटकर ह.त्या का मामला
# दोषी को आज सुनाई जाएगी सजा