दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

 

नई दिल्ली, 14 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और संबंधित एजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के साथ-साथ परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा जांच भी बढ़ाई गई। अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

#दिल्ली हाई कोर्ट