जम्मू-कश्मीर पुलिस ने निकाली  तिरंगा रैली 


जम्मू, 14 अगस्त :  स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह से पहले ज़िला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।  जम्मू | जम्मू के DIG श्रीधर पाटिल ने बताया, "जिला प्रशासन जम्मू की ओर से आज यहां तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। सुरक्षा बल केलोगों ने, बच्चों ने और अन्य लोगों ने इसमें प्रतिभागिता की है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगाना, ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाना, उस उद्देश्य के साथ ये आयोजन किया गया है। हमें अच्छा लगा कि लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया..."स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उन्होंने बताया, "पिछले कई सालों के अनुभवों को देखते हुए हमने इस साल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने का प्रयास किया है... मैं कहना चाहता हूं कि लोग कल के आयोजन में शामिल हों और हमें इस व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करें..."

# जम्मू-कश्मीर