मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में सावन सोमवार पर उमड़ी आस्था, भक्तों ने किया जलाभिषेक
मुंबई, , 17 अगस्त : श्रावण के तीसरे सोमवार पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।
#मुंबई

