हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़े दो बुजुर्ग
माधोपुर (पठानकोट), 25 अगस्त (मेहरा/रणजीत सिंह)- जिला पठानकोट विधानसभा हलका सुजानपुर के अधीन आते माधोपुर से शाहपुर कंडी रोड पर गांव साधोड़ी में अपनी मांगों को लेकर डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग सदस्य कुलविंदर सिंह (81) और शर्म सिंह (85) माधोपुर में डी.सी. पठानकोट के निवास के नजदीक हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर करीब 200 फुट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ये बुजुर्ग पहले भी टावर टंकियों पर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार की तरह प्रशासन की ओर से इन्हें भरोसा तो मिला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उक्त बुजुर्ग बिजली के खंभे पर 2 बार चढ़ चुके हैं।
#हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़े दो बुजुर्ग

