पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में एक अत्याधुनिक 'बागवानी नॉलेज सेंटर' स्थापित करने को मंजूरी - सीएम मान
चंडीगढ़, 2 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, राज्य की कृषि को और लाभदायक बनाने के लिए आज एक अहम फैसला लिया गया है। जापान की संस्था जेआईसीए के सहयोग से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में एक अत्याधुनिक 'बागवानी नॉलेज सेंटर' स्थापित करने को मंजूरी दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंजाब में फसल विविधता को बड़ा बढ़ावा देना और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है। हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में एक अत्याधुनिक 'बागवानी नॉलेज सेंटर' स्थापित करने को मंजूरी - सीएम मान





