पंजाब में 29 अगस्त से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू होगा
चंडीगढ़, 28 अगस्त- पंजाब में 29 अगस्त से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त से 7 सितंबर तक खास सफाई अभियान चलाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री, MLA और अधिकारी हर सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मैदान में उतरेंगे। पंजाब सरकार कचरे की कमजोरियों को खत्म करने पर फोकस करेगी।
कल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सुबह 7:30 बजे नंगल में सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत कल सुबह नकोदर चौक के पास चलाए जा रहे सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के थापर चौक से सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।
पंजाब के लोग अपने इलाके की गंदगी की फोटो M-Sewa ऐप पर भेजकर शिकायत कर सकेंगे।
#पंजाब
# मिशन क्लीन पंजाब

