पंजाब में भाजपा का 'मिशन 117': सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
चंडीगढ़, 24 अगस्त - भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पटियाला में एक क्षेत्रीय बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इसे साकार करने के लिए कृतसंकल्प है।
संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। मोहाली एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सह-प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान, संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं और संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं।

