जन्माष्टमी पर कालका काली माता मंदिर के दर्शन का समय बदला

 


कालका 3 सितंबर ( ललित धीमान) कालका स्थित काली माता मंदिर में चल रहे कार्य के चलते मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। पहले मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता था।
अब जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए मंदिर के कपाट शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पृथ्वी राज मित्तल ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन का समय बढ़ाया गया है। श्रद्धालु निर्धारित समय के दौरान माता के दर्शन कर सकेंगे।

#जन्माष्टमी