पिंजौर , 3 सितंबर - पिंजौर के गांव बुर्ज कोटिया में घग्गर नदी में

पिंजौर , 3 सितंबर - पिंजौर के गांव बुर्ज कोटिया में घग्गर नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय युवक की मृत्यु हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ई आर वी -526 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं तुरंत सूचना पाकर अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली और कुराली क्षेत्र से करीब 5 से 6 युवक घूमने के लिए बुर्ज कोटियां स्थित घग्गर नदी के पास आए थे। उक्त जगह पर एक झरना बह रहा है और इस झरने में नहाते हुए कुराली, पंजाब निवासी करीब 16 वर्षीय अनिकेत पानी में डूब गया। साथ आए युवकों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

 

 

#पिंजौर