बर्फ की चादर में सजा श्री हेमकुंड साहिब, श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद चमोली पुलिस
श्री हेमकुंड साहिब, 26 सितंबर - श्री हेमकुंड साहिब में बीते कल और आज हुई बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और खूबसूरत पहाड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालु जहां आस्था के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं, वहीं इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं।
लेकिन इस कठिन मौसम और दुर्गम ऊंचाई पर भी चमोली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान लगातार मौके पर तैनात हैं।
#बर्फ

