हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़े सैलानी

शिमला, 18 सितंबर - हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिर गया। इसके चलते रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।

#हिमाचल
# बर्फबारी