लहसुन से घरेलू उपचार


प्राचीन समय में लहसुन को चमत्कारी माना जाता था व भोजन में इसका उपयोग काफी होता था। आज भी लोग लहसुन का प्रयोग करते हैं मगर शायद बहुत कम लोग ही इसके गुणों से परिचित होंगे।
1 दमा रोग होने पर लहसुन की गांठ को छीलकर शुद्ध सिरके में उबालें। इसे ठंडा होने पर छान कर इसमें शहद मिलाएं। इसे मेथी के काढ़े के साथ पीने से लाभ होता है।
1लहसुन का भोजन में नियमित प्रयोग करने से रक्तचाप सामान्य बना रहता है।
1खांसी होने पर लहसुन के रस की 5-6 बूंदें पीने से तुरंत आराम मिलता है।
1लहसुन का रस ज़ख्मों पर लगाना भी फायदेमंद है। इससे घाव का दर्द भी काफी कम हो जाता है।
1त्वचा पर होने वाले कील मुंहासे, दाग-धब्बे आदि लहसुन के नियमित प्रयोग से दूर हो जाते हैं।
1लहसुन का नियमित प्रयोग रक्त को शुद्ध करता है।
1लहसुन की कलियों को रगड़कर ज़ोदों के दर्द वाले हिस्से में लगाएं।
1लहसुन को पानी या दूध के साथ चबाकर खाने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है।
1पेट में कीड़े हों तो लहसुन की कलियों को दूध के साथ चबाकर खाएं।
1भोजन में लहसुन का नियमित प्रयोग करें, क्योंकि यह कोलेस्ट्रोल की मात्रा को घटा देती है जिससे हार्ट अटैक की सम्भावना नहीं रहती।
1लहसुन का नियमित सेवन करने से यौन शक्ति में वृद्धि होती है।
1थोड़ा-सा लहसुन 200 ग्राम दूध व एक लीटर पानी को भली प्रकार उबाल लें। इसे दिन में दो-तीन बार लें। छाती संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। (स्वास्थ्य दर्पण)
-नीतू गुप्ता