अद्भुत सीढ़ी रास्ता

सीढ़ियां जो अक्सर हमें छत्त तक ले जाने या ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचाने के काम आती हैं। वहीं ज़िंदगी में भी यह बेहद रोचक व उत्साह भरी सोच का काम करती हैं। सीढ़ियां अक्सर ज़मीन पर बनाई जाती हैं। मगर दुनिया में अलग व रोमांचित कार्य करने के शौकीन लोगों ने ऐसी सीढ़ी बनाई वो भी कांच की, जो कई सौ फुट ऊंची पहाड़ पर हवा में लटक रही हैं। जी हां, यह आलौकिक, अद्भुत व रोमांचित नज़ारा आपको आस्ट्रिया में दिखेगा। जहां समुद्र की उंचाई से 2700 मीटर पर बना डेचस्टेन ब्रिज है जिसे ‘सीढ़ी रास्ता’ भी कहा जाता है। आस्ट्रिया एलप्स ग्लेशियर पर बना एक मात्र सबसे ऊंचा ब्रिज है जोकि शीशे का बना हुआ है जिस पर मात्र छ: महीने काम चला और आज आस्ट्रिया में सबसे ऊंचा शीशे की सीढ़ियां वाला आकर्षक पुल है। यहां आप केबल कार का सहारा लेकर ग्लेशियर के शिखर तक भी पहुंच सकते हैं। आप पहले पहाड़ी से लगभग 100 मीटर का शीशे का पुल पार करते हैं और फिर नीचे उतरती 14 सीढ़ियां सचमुच रोमांचित, हैरत अंगेज़ व अद्भुत नज़ारा पेश करती हैं। जहां जाकर आप स्वयं एक पक्षी की तरह हवा में उड़ते हुए महसूस करते हैं। यह पर्यटकों के लिए वर्ष 2013 में शुरू किया गया। इस अद्भुत व डरावने रास्ते पर चलते हुए अक्सर पर्यटक प्रकृति की आलौकिक सुंदरता में खो जाते हैं। दो पहाड़ियों पर बने इस पारदर्शी पुल पर चलने के लिए साहस के साथ-साथ जोखिम व खतरों का सामना करने का हौसला भी चाहिए। तो अगली बार चलिए सीढ़ी रास्ता आस्ट्रिया में और कीजिए हवा से बातें।

-ट्विंकलदीप कौर सैणी