गर्मी के मौसम में कैसा हो आपका पहरावा

गर्मी की ऋतु पूरी अपने जोर पर है। मौसम में जैसे ही बदलाव आता है हमारे रंगों, किस्म, टैक्सचर और बनावट में भी तबदीली आ जाती है। सर्दियों में जो रंग काफी अच्छे लगते हैं वही रंग गर्मियों में बेजान लगने लग जाते हैं। हर मौसम में डाले जाने वाले कपड़े अपना अलग प्रभाव छोड़ते हैं। आमतौर पर यही परेशानी ज्यादा महिलाओं में होती है कि उनको पता नहीं लगता कि गर्मी के मौसम में किस प्रकार के कपड़े जाएं कि हमें गर्मी भी कम लगे और ज्यादा गहरा रंग भी न हो कपड़ों का। सबसे पहले गर्मियों में डाले जाने वाले कपड़ों के रंग की पहचान बेहद ज़रूरी है। गर्मियों में हल्के और आंखों को सुकून देने वाले रंग ज्यादा अच्छे लगते हैं। हल्के रंग के कपड़ों में गर्मी का प्रभाव भी कम लगता है। इसलिए गर्मी के मौसम में सफेद क्रीम, गुलाबी, पीच, सी ग्रीन, ब्राऊन और हल्का नीले रंग वाले कपड़े पहनने चाहिए। अब बात करते हैं कपड़ों के फीटिंग की। सर्दियों में अधिक ठंड से बचने के लिए हम फीटिंग वाले कपड़े डालते हैं। लेकिन ऐसा गर्मियों में नहीं करना चाहिए। थोड़े खुले कपड़ों को पहनना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक कपड़े कॉटन, लिनेन या ट्राउजन के पहने जाते हैं जोकि आरामदायक होते हैं। प्लेन सूट या टी-शर्ट के साथ लोअर भी पहना जा सकता है। आजकल बाज़ार में काफी रेडीमेड कपड़े उपलब्ध हैं, जोकि गर्मी से राहत प्रदान करते हैं। गर्मियों में ऐसे परिधानों का प्रयोग करें, जो आपको पूरी तरह रिलैक्स अनुभव करवाए और जिससे आपको गर्मी कम लगे।गर्मियों में ऐसे कपड़ों का चयन करें, जोकि देखने में भी अच्छे लगे और जिसमें गर्मी भी कम लगे। कई प्रकार की किस्में बाज़ार में उपलब्ध है। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि इस चीज़ का चयन हमने करना है। ऐसे कपड़े पहनें जोकि पसीने को तुरंत सोख ले।

—जगमोहन सिंह लक्की