पोषक तत्वों से भरपूर खीरा


खीरा एक शाकीय फल है, जो प्राय: सर्वत्र उत्पन्न होता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें जल, प्रोटीन, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, लौह, कैरासेटीन, थायामिन, नियासिन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, ॒पोटेशियम, तांबा, गंधक एवं क्लोरीन आदि तत्व पाए जाते हैं।
 यह एक सस्ता फल है। इसलिए हर व्यक्ति इसका प्रयोग जी भर करके कर सकता है। इसका उपयोग फल के रूप में, सलाद के रूप में, रायता बना कर किया जा सकता है। नियमित खीरे का सेवन हमारी कई परेशानियों को कम कर सकता है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं।
स्न यह पीलिया ज्वर, गले में जलन एवं गर्मी से होने वाले विकारों में राहत दिलाता है।
स्न छाती की जलन, अजीर्ण, पेट की गैस एवं एसिडिटी में लाभदायक है।
स्न गुर्दे की बीमारियों में लाभकारी है।
स्न गुर्दे की पथरी तोड़ने में अन्य औषधियों का सहायक है।
स्नयह हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
स्न यह पेशाब की जलन को दूर करके साफ पेशाब लाता है।
स्न यह शरीर एवं मस्तिष्क को ताजगी देता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज में राहत मिलती है और भूख खुल कर लगती है। शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है।
स्न इसके गोल टुकड़े काट कर आंखों के ऊपर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है एवं ऐसा नियमित करने से आंखों के आसपास का कालापन दूर हो जाता है।
स्न चेहरे के कील-मुंहासों एवं दाग-धब्बों पर रात को सोते समय नियमित रूप से खीरे का रस लगाने से बहुत आराम मिलता है। (स्वास्थ्य दर्पण)
-राजीव गुप्ता