केन्द्र सरकार पंजाब के हकों पर डाका मार रही है : सिद्धू


चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (अजायब सिंह औजला): पंजाब के स्थानीय निकाय, पर्यटन व सांस्कृतिक बारे मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पंजाब के हकों पर डाका मार रही है। उन्हाेंने केन्द्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन को जारी की अधिसूचना की निंदा करते हुए केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर इस प्रति एतराज़ भी जताया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है परन्तु अब केन्द्र सरकार द्वारा जिस तरह की कार्रवाईयां की जा रही हैं उसके साथ पंजाब के हक को हनन लगाने की कोशिश की जा रही है। सिद्धू ने केन्द्र में बैठी पंजाब की एकोएक मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर बरसते कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार आगे मूक बन कर बैठना व कैबिनेट में इस संबंधी कोई आवाज़ न उठाना और भी निंदनीय है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की नई बांट के बाद चंडीगढ़ 1 नवम्बर 1966 को अस्तित्व में आया तब से ही पंजाब व हरियाणा दोनों प्रदेश अपना हक जताते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक पंजाब व हरियाणा के 60:40 की रेशो के अनुसार अधिकारी तैनात होते आ रहे थे, परन्तु अब जो केन्द्र द्वारा चंडीगढ़ बारे अधिसूचना की गई है उसके साथ पंजाब व हरियाणा दोनों के हक छीन लिए गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों से केन्द्र सरकार में पंजाब की केन्द्रीय मंत्री पंजाब के साथ होते धक्कों को देख रही है व कुम्भकर्णी नींद सोई पड़ी है। उन्हाेंने कहा कि जो उन्होंने पत्र केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा है इस पत्र में 2012 में पी. चिदम्बरम द्वारा लिखे गए पत्र का ज़िक्र किया गया है जिसमें आश्वासन दिलवाया गया था कि पंजाब के साथ धक्का नहीं किया जाएगा।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि इस मामले पर अकाली दल क्यों चुप रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मसले में जो भी पार्टी उनके साथ चलेगी वह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा घटिया सी अधिसूचना करके केन्द्र की सरकार गुड़ देकर मारना चाहती है। 
अकाली दल पर बात करते सिद्धू ने कहा कि मास्टर तारा सिंह, फेरूमान, ज्ञानी कृपाल सिंह, संत फतेह सिंह आदि टकसाली नेताओं का अकाली दल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अकाली दल की मौजूदा लीडरशिप द्वारा घटिया वक्त पर टकसाली नेताओं को इस्तेमाल किया जाता रहा है। सुखदेव सिंह ढींडसा के इस्तीफे पर उन्हाेंने कहा कि यह अकाली दल में डाली जा रही हताशा का ही कारण है। इस अवसर पर चंडीगढ़ मसले व पंजाब, पंजाबी व पंजाबियत के लिए बरजिन्दर सिंह हमदर्द द्वारा लिए जाते स्टैंड की भी उन्होंने भरपूर प्रशंसा की।