साप्ताहिक समीक्षा सेंसेक्स-निफ्टी में रही 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट

नई दिल्ली, 5 जनवरी (एजेंसी): बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट दर्ज की गई। अगले हफ्ते कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं, जिसे देखते हुए निवेशकों ने सर्तकता बरती, जिससे बाजार में गिरावट का माहौल रहा। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 381.62 अंकों या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 35,695.10 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 132.55 अंकों या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 212.61 अंकों या 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 15,147.60 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 13.28 अंकों या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ। सोमवार को शेयर बाजारों की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 8.39 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 36,068.33 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी आई और यह 186.24 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 36,254.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 47.55 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 10,910.19 पर बंद हुआ।  बुधवार को शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 363.05 अंकों या 1 फीसदी की गिरावट के साथ 35,891.52 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 117.60 अंकों या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 10,792.50 पर बंद हुआ। गुरुवार को एक बार गिरावट रही और सेंसेक्स 377.81 अंकों या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 35,513.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120.25 अंकों या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 10,672.25 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स में तेजी लौटी और यह 181.39 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 35,695.10 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 55.10 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 10,727.35 पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (3.10 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.54 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.84 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.63 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.59 फीसदी)।