युद्ध हुआ तो बुरी तरह हारेगा पाकिस्तान, भारत के पास अधिक सैन्य ताकत


नई दिल्ली, 26 फरवरी (इंट) : पाकिस्तान की सैन्य ताकत हर मामले में भारत से आधी है। भारत के पास 2185 लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तान के पास केवल 1281 लड़ाकू विमान हैं। भारत के पास 4426, जबकि पाक के पास केवल 2182 टैंक हैं। देशों की सैन्य ताकत का वार्षिक आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के आंकड़ों के अनुसार, 136 देशों के इंडेक्स में भारत चौथे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान का 17वां नंबर है।
भारत और पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को लेकर वायुसेना और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों ने बातचीत में बताया कि जैश के ठिकानों पर भारत की ताज़ा कार्रवाई के बाद अगर पाकिस्तान युद्ध का रास्ता चुनता है तो यह उसके लिए खुद आत्महत्या करने जैसा साबित होगा।