Budget 2023: 'AAP' और 'BRS'  आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का करेगी बहिष्कार 

नई दिल्ली, 31 जनवरी - संसद के बजट सत्र की आज 31 जनवरी से शुरुआत होने जा रही है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त  बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इस बीच, चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली BRS और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी। केंद्र सरकार के विरोध में दोनों पार्टियों ने राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।