यमुनानगर में भाजपा ने मनाया काला दिवस, कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर हुए शामिल

यमुनानगर, 25 जून (कुलदीप सैनी) - 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल को लेकर यमुनानगर भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया l यमुना कमल में भाजपा द्वारा शाम को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर का जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  इस कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल में जाने वाले लोगों और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने  कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है। कांग्रेस पार्टी के कारण और श्रीमती इंदिरा गांधी की सत्ता में बने रहने की महत्वाकांक्षाओं के कारण उन्होंने कहा  आम आदमी के मौलिक अधिकारों को खत्म करके अन्याय पूर्वक उन्हें जेल में डाल कर यातनाएं दी गई और लोकतंत्र की हत्या की गई। आज का दिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे देश में काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कोई भी इस प्रकार का साहस न कर सके।देश की युवा पीढ़ी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए की पुराने समय से किस प्रकार एक शासक ने अपनी हठ धर्मिता के चलते केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोगों पर अत्याचार किया। आज उसकी जानकारी यहां पर दी गई लोगों को जागरूक किया गया ताकि आने वाले समय में कोई भी संविधान के साथ छेड़छाड़ ना कर सके ।लेकिन आज उन्हीं के जो वारिस है जिस प्रकार से झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि संविधान की रक्षा उन लोगों ने की है।  लेकिन वास्तविकता में कांग्रेस ने ही संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम किया।कांग्रेस आज अपने आप को सविधान के रक्षक दिखाने का दिखावा कर रही है।