प्रकृति की असीम भव्यता का सुमेल मिन्नेवांका झील
मिन्नेवांका झील शहर बैंक, अल्बर्टा, कनाडा की स्वर्ग स्वरूप झील है। प्रकृति की असीम भव्यता तथा विज्ञान की ससीमता का अनूठा उदाहरण है मिन्नेवांका झील। मिन्नेवांका झील कनाडा में बैंक नैशनल पार्क के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी बर्फ (हिमाच्छादित) के पानी से निर्माण अलवेली झील है। जो स्वयं अपने वजूद से निकल कर प्रकृति स्वरूनप में सुसज्जि है। कनाडा के प्रसिद्ध पहाड़ी क्षेत्र के शहर बैंक टाऊन साईट से लगभग पांच किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में स्थित है भिन्नेवांका। यह झील लगभग 21 किलोमीटर लम्बी तथा 142 मीटर गहरी है। यह झील कनेडियन पहाड़ी वार्कों में से दूसरी सब से लम्बी झील है। इस झील तक पहुंचने से पहले सड़क की दाईं ओर एसपैन वृक्षों के घने जंगल नज़र आते हैं तथा बाई और खस्ता हालत की ढलानाें वाले सख्त किरमची, नारंगी, तथा मौलसिरी रंग के चुलबुले दिलकश पहाड़।
इस झील की चारों और लम्बी पैदाल यात्रा करने का शानदार आनंदमयी लुत्फ है। इसके इर्द-गिर्द लम्बे-पतले और छतरीनुमां शाखाओं वाले एसपैल के वृक्ष अद्भुत दृश्य बनाते हैं। इन वृक्षों के तने बांस की भांति पतले तथा किसी छमकछल्लो सी इकहरे बदन की खूबसूरत अर्धनगन गोरी कामिनी जैसे। झील के इर्द-गिर्द टेढे मेढे, ऊबड़-खाबड़ खुरदरे भ्रमण रास्ते हैं। जो राम की शोभा को अलंकारित करते हुए देव लोक का परिणाम देते हैं।
यहां लागे गर्मी के दिनों तथा कम ठंडी के दिनों में ही आते हैं। सवेर से शाम तक लोगों का तांता लगा रहता है। रंग-बरंगे पारदर्शी तम्बूओं में आनंद लेते लोग तथा रंग-बरंगी कश्तियों में गोरे गुलाबी खूबसूरत लोग ठंडीठार हवाओं में, जंगलों की रहनुमाई में जन्नत का नायाब स्वरूप लगते हैं। चप्पूओं से चलती कश्तियां दूर से अद्भुत दृश्य बनाती हुई मर्मस्पर्शी लगती हैं। पारदर्शी पानी में तैरती कश्तियां किसी चित्रकारी का नमूना नज़र आती। दूर से झील के सामूहिक छोटे-छोटे दृश्य मिलकर ऐसा नज़ारा पेश करते कि जैसे प्रकृति ने अपनी सुन्दरता के दस्तख्त (हस्ताक्षर) किए हों।
इस झील के क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले टिकट लेनी पड़ती है। लोग सपरिवार अपने साथ ब्रैंच, लंच तथा अन्य पकवान-मिष्ठान साथ लेकर आते हैं। पिकनिक का सारा सामान। अलग-अलग ओवनों (तंदूरों) में पकता है। आग के अंगारों तथा धूएं की उच्चाई में पकते पकवान, झील के नज़ारों के जन्नत के समीप ला खड़ा करते हैं। जैसे जन्नत में मेला लगा हो।
झील के समीप दूर-दूर तक कोई भी दुकान नहीं है। पहाड़ों की ताजी स्वच्छ हवा पानी को चूम कर जब सांसों में उतरती है तो एकाग्रता रोमांचिकता का अनुभव महसूस करती है। एक ललक रूमांटिकता में उतरती है। झील के साथ-साथ घने जंगलों में वन्य जीवों की हलचल देखने को मिलती है जिनमें खच्चर, हिरण, भालू भेड़िए, एल्क, जंगली भेड़ और प्रचुर मात्रा में पक्षियों की आबादी शामिल है। पंक्षियों की सामूहिक मिश्रण आवाज़ें संगीत तथा गीत को एकाकार करती अच्छी लगती है।
मिन्नेवंका झील वर्तमान में राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्व के परिदृश्यों की रक्षा करती है। हालांकि पिछली शताब्दी में झील के कई बदलाव हुए फिर भी लोग इस की जंगली प्रकृति और छिपे रहस्यों की तलाश जारी रखते हैं। इसी में मिन्नेवांका झील की आत्मा जीवित है।
एक लम्बी पैदल यात्रा और मांउटेन बाइकिंग ट्रेल उतरी किनारे के साथ-साथ चलती है यह स्वीवर्ट कैम्यन और छह बैककंट्री कैम्प साई से गुजरती है। माऊंट आयल्मर जो 3162 मीटर पर पार्क के इस क्षेत्र से सबसे ऊंचा पर्वत है। झील के उत्तर में कुछ दूरी पर स्थित है जो झील की सुषमा को चार चांद लगा देता है।
यहां सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की होती है जो यहां मजे लूटते हैं। दुनियां में सबसे तंदरूस्त हवा और पानी कनाडा की धरती को नसीब है। झीलें स्वर्ग की पर्याय हैं। दोस्तों अगर आप कनाडा आए तो मिन्नेवांका को देखना ना भूलना क्योंकि यहां है स्वर्ग की परिभाषा।